What is the importance of struggle in our life
जीवन में अगर सफलता चाहिए तो संघर्ष का सामना करना जरूरी है।
What is the importance of struggle in our life –जीवन में चाहिए कामयाबी तो संघर्ष करना भी सीखिए। संघर्ष से ही हम अपने जीवन में कुछ पा सकते है क्योकि जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष है। नमस्कार मित्रों मेरा नाम माही सिंह ( Mahi Singh Special Motivational Speaker )
1- जीत के लिए संघर्ष जरुरी है।
2- जीवन में परिश्रम का महत्व।
3- संघर्ष ही जीवन में सफलता की कुंजी है।
4- जीवन में संघर्ष करने वाले की जीत जरूर होती है।

इस संसार में चाहे मनुष्य हो या फिर छोटे से लेकर इस दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी हो सबके जीवन में संघर्ष होता है। किसी के जीवन में अगर कठिनाई और समस्या आती है तो इसका मतलब है की वो सफलता की तरफ बढ़ रहा होता है, क्योकि जीवन में बारबार हार के भी हिम्मत रखना और कठिनाई को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाना ही संघर्ष है। जीवन में संघर्ष का सामना तो हर इंसान को करना ही पड़ता है क्योकि संघर्ष ही जीवन है, और इस दुनिया में जिस ने भी सफलता हासिल की है।वो सफलता उसके संघर्षो ने ही उसको दिलाई है।
जीत के लिए संघर्ष जरुरी है। ( What is the importance of struggle in our life )
किसी भी इंसान को जीवन में सफल होना है तो उसके लिए संघर्ष उतना ही जरूरी है जितना जीवित रहने के लिए हवा की जरूरत है, संघर्ष किये बिना कोई भी कुछ भी नहीं पा सकता है क्योकि ये जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है मेहनत करके ही एक इंसान अपनी मज़िल को पा सकता है,जीवन में संघर्ष का कोई विकल्प नहीं होता है कुछ field ऐसे होते है जिनमे की थोड़ी कम मेहनत करनी पड़ती है और किसी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है,किसी भी field में सफलता को पाना कठिन कार्य होता है लेकिन जीवन जीने के लिए संघर्ष सबसे मुश्किल कार्य होता है क्योकि संघर्ष ही हमारा चरित्र बनाता है की आप क्या कर सकते हो।
कोई इंसान अगर एक काम पर पूरी तरह से focus रहता है तो शुरुआत में असफल हो सकता है लेकिन अगर उसका संघर्ष और focus सही जगह पर होता है तो उसकी सफलता निश्चित होती है। सफलता हमेशा focus और एक सही सोच चाहती है अगर आपकी सोच सही दिशा में है तो आपकी सफलता भी बड़ी ही होगी इसलिए सोचिये और अमीर बनिये ये ही सफलता का नियम है।
जीवन में परिश्रम कामहत्व
परिश्रम हर जीवित प्राणी के बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है अगर मनुष्य के जीवन में परिश्रम नहीं होता है तो उसके जीवन की गाड़ी रुक जाती है जिसकी वजह से वो आगे नहीं बढ़ पाता है, मनुष्य के जीवन में परिश्रम सबसे जरुरी होता है क्योकि इस दुनिया में हर प्राणी की जिंदगी में परिश्रम का बहुत महत्व होता है। इस संसार में कोई भी ऐसा प्राणी नहीं है जिसको की बिना कुछ काम किये कुछ जाये परिश्रम का सीधा मतलब विकास के साथ होता है अगर एक सही दिशा में कोई भी कार्य किया जाता है तो उसमे एक–न–एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
मनुष्य ने परिश्रम से अपने जीवन को आज कितना सरल और सुविधाजनक बना लिया है।
किसी भी field में अगर पूरी मेहनत से परिश्रम किया जाता है तो उसमे जीत जरूर मिलती है मनुष्य इस प्रकृति का सबसे ताकतवर प्राणी है क्योकि वो जो भी चाहता है उसको कर भी सकता है, जब इंसान परिश्रम करता है तो उससे जीवन में अनेक लाभ होते है जिससे की वो काम के प्रति इतना अग्रसर हो जाता है की वो उसकी एक आदत बन जाती है अगर हमारी आदते सही दिशा में होती है हमारी सफलता भी बड़ी होती है।
संघर्ष ही जीवन में सफलता की कुंजी है।
संघर्ष इंसान के जीवन का वो अनुभव होता है जिसको की इस दुनिया हर इंसान एक – न – एक दिन जरूर महसूस करता है जैसे की कोई इंसान किसी के सामने बोलने में असफल हो रहा होता हैं तो उसको जरुरत है अपनी अच्छी बोलने की कला को विकसित करना, अब उसके लिए वो एक संघर्ष है, संघर्ष जीवन को तराशता है और निखारता है, सँवारता है और इंसान को एक अलग level पर लेकर जाता है संघर्ष जीवन में उतार चढ़ाव का अनुभव करवाता है हमारी सोच को विकसित करता है।
इस दुनिया का हर इंसान जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन वो संघर्ष करने को तैयार नहीं होता है वो चाहता है की उसको हर चीज़ बैठे–बैठे ही मिल जाये लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। जब भी आप कोई भी काम अपनी पूरी जी जान लगाकर करते हो और फिर उसमे सफलता को पाते हो तो वहाँ पर एक अलग ही level की ख़ुशी होती है असल में उस ख़ुशी से बढ़कर और कुछ भी एक इंसान के लिए हो नहीं सकता है।
संघर्ष का डर इंसान को पीछे धकेलता है लेकिन आज का काम आपको कल सुकून देने वाला होता है इसलिए संघर्ष के डर से अपने आप को पीछे की तरफ न धकेले बल्कि उसका सामना करते हुये अपने जीवन में आगे बढ़ते ही जाये जब हम अपने जीवन में संघर्ष के मुकाम पर होते है तो ये अपने साथ बहुत सारा अनुभव लेकर आता है जिससे आप उस अनुभव को ग्रहण कर रहे होते है और आगे बढ़ रहे होते है।
जीवन में संघर्ष करने वाले की जीत जरूर होती है।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर इंसान को इस रास्ते पर चलना होता है क्योकि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है संघर्ष के प्राप्त सफलता ही इंसान को वास्तविक आनंद देती है। जब हम किसी काम में संघर्ष करते है और उसमे हमको बार बार असफलता मिलती रहती है फिर भी हम उसको करते ही रहते है तो हम अंदर से मजबूत हो रहे होते है क्योकि संघर्ष हमको हिम्मत देता है,संघर्ष जीवन में बंद दरवाजो को खोल देता है ये अंत में विजय का द्धार खोलती है और हर समस्या का समाधान करती है अगर अपने–आप को एक सफल इंसान बनाना है तो संघर्ष करना तो सीखना ही होगा।
जो इंसान अपने जीवन में मेहनत से हर कार्य को करता है उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता है वो हर असंभव को संभव बनता रहता है ये ही एक सफल इंसान की निशानी होती है की वो जीवन में कुछ भी हो जाये वो कभी भी रुकता नहीं है बस आगे बढ़ता ही रहता है। जीवन में अगर कोई इंसान इस रास्ते पर चलता है तो उसका जीवन औरो की तुलना में बहुत ही खूबसूरत होता है।
आप क्या सीखते हैं इस स्टोरी से आप हमें कमेंट में जरूर बताएं पसंद आए तो मित्रों के साथ शेयर करें वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें धन्यवाद..!!